नई दिल्ली, जुलाई 24 -- स्मॉलकैप कंपनी हार्डविन इंडिया अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही है। कंपनी अपने निवेशकों को दनादन चौथी बार बोनस शेयर बांटने जा रही है। हार्डविन इंडिया 2:5 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 5 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटेगी। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट मंगलवार 28 जुलाई फिक्स की है। हार्डविन इंडिया के शेयर शुक्रवार को BSE में उछाल के साथ 15.92 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों में पिछले 5 साल में 575 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। दनादन चौथी बार बोनस शेयर बांट रही है कंपनीहार्डविन इंडिया (Hardwyn India) अपने निवेशकों को चौथी बार बोनस शेयर दे रही है। कंपनी इससे पहले दिसंबर 2024 में 2:5 के रेशियो में बोनस शेयर दे चुकी है। यानी, कंपनी ने हर 5 शेयर पर 2 बोनस शेयर दिए। हार्डविन इंडिया ने जू...