आगरा, अप्रैल 28 -- जनपद में रोड सेफ्टी नियमों को लेकर परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई के बावजूद वाहन चालकों में सुधार नहीं दिख रहा है। ओवर लोड, ओवरस्पीड, बिना परमिट, बिना सीट बेल्ट, बिना बीमा और बिना ड्राइविंग लाइसेंस जैसे मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन नियमों की अनदेखी अब भी जारी है। विभाग के ताजा आंकड़े स्थिति की गंभीरता को उजागर करते हैं। मंगलवार को एआरटीओ आरपी मिश्रा द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक परिवहन विभाग ने व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान 1800 वाहनों के चालान के लक्ष्य के मुकाबले 9590 वाहनों के चालान किए गए, जो निर्धारित लक्ष्य से कई गुना अधिक है। वहीं, 900 वाहनों को बंद करने के लक्ष्य के सापेक्ष 764 वाहनों को सीज किया गया। उन्होंने बताया कि इन कार्रवाइयों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.