सिमडेगा, फरवरी 12 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत 'संपूर्णता अभियान 2.0' का भव्य शुभारंभ जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दनगद्दी में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी कंचन सिंह, एसपी श्रीकांत एस. खोटरे, डीडीसी दीपांकर चौधरी, डीएफओ शशांक शेखर सिंह, एसी ज्ञानेन्द्र कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोज तिर्की, एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी, एलआरडीसी अरुणा कुमारी, जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, उपाध्यक्ष सोनी पैकरा, डीएसपी रणवीर सिंह ने संयुक्त रुप से किया। बताया गया कि संपूर्णता अभियान 2.0, नीति आयोग द्वारा निर्धारित विशेष विकास कार्यक्रम है, जो 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित होगा। मौके पर आकांक्षी प्रखंड बांसजोर में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, रोजगार एवं बुनियादी सुविधाओं से ज...