बुलंदशहर, जनवरी 31 -- उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ. नवीन राजपूत के नेतृत्व में व्यापारियों ने गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा से नोएडा में मुलाकात कर दनकौर रोड के चौड़ीकरण से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से सड़क चौड़ीकरण के दौरान आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को बिंदुवार तरीके से रखते हुए समाधान की मांग की।व्यापारियों का कहना था कि दनकौर रोड क्षेत्र एक प्रमुख व्यावसायिक मार्ग है, जहां सैकड़ों दुकानदार और उद्यमी अपनी आजीविका पर निर्भर हैं। यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने व्यापारियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित विभागों से समन्वय कर शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ व्...