दनकौर रेलवे स्टेशन पास झुग्गियों में आग लगी
नोएडा, मई 25 -- दनकौर, सतीश शर्मा। दनकौर रेलवे स्टेशन से सटे खेरली हाफिजपुर गांव के पास बनी मजदूरों की झोपड़ियों में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग अपने परिवार और सामान को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसा, आग इतनी तेजी से फैली कि झुग्गियों में रहने वाले मजदूरों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। आग की लपटों और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तब तक आग ने अधिकांश झुग्गियों और उनमें रखा घरेलू सामान जलाकर राख कर दिया था। बाद में फायर ब्रिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.