जहानाबाद, अप्रैल 20 -- जहानाबाद, निज संवाददाता जिले के बंधुगंज निवासी सह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दधीबल शर्मा उर्फ मुखिया जी के निधन की खबर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। इस अवसर पर भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा अर्पित कर पुष्पांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि वे अपना संपूर्ण जीवन पार्टी एवं समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके निधन से समाज एवं भाजपा परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। वे पिछले दो महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। सोमवार की सुबह पटना के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। दधीबल शर्मा भारतीय जनता पार्टी जहानाबाद के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में संगठन को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिक...