सीतापुर, अप्रैल 3 -- मिश्रिख, संवाददाता। महर्षि दधीचि की तपोभूमि पर स्थित दधीचि कुण्ड तीर्थ के चारों तरफ कॉरीडोर बनाने व तीर्थ सौन्दर्यीकरण के प्रदेश सरकार ने निर्देश दिए हैं। इसी को लेकर प्रशासन ने आसपास के अवैध कब्जे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए बुलडोजर अभियान की शुरुआत की। तीर्थ विकास व सौन्दर्यीकरण के मद्देनजर शुक्रवार को अवैध निर्माण व अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम अभिनव यादव की अगुवाई में प्रशासनिक टीम मय बुलडोजर के मौके पर पहुंची और चिन्हित किये गए अवैध रूप से किये गए निर्माण और अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने बताया शासन के निर्देशानुसार दधीचि कुण्ड तीर्थ का सौन्दर्यीकरण किया जाना है। इसी को लेकर तीर्थ के आसपास अवैध रूप से किये गए निर्माण व अतिक्र...