सीतापुर, फरवरी 28 -- सीतापुर, संवाददाता। नैमिषारण्य तीर्थ में स्थित दधीचि कुण्ड के जीर्णोद्धार के लिए शुरुआती बजट (आगणन) भेजने के संबंध में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने निदेशक, धर्मार्थ कार्य निदेशालय को एक पत्र भेजा है। जिसमें इस कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग को को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किया गया बजट प्रस्ताव निदेशालय को आगे की कार्यवाही के लिए भेज दिया है। वहीं अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, लोक निर्माण विभाग ने डीएम को प्रस्तावित कार्य और उसकी लागत बताई है। नैमिषारण्य तीर्थ के अन्तर्गत दधीचि कुण्ड का जीर्णोद्धार कार्य में 3783.70 लाख रुपये की अनुमानित लागत आएगी। नैमिषारण्य तीर्थ को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए उसका जीर्णोद्धार किया जा है। अभी हाल ही में सरकार के बजट में भी नैमि...