सीतापुर, मई 16 -- मिश्रिख, संवाददाता। मिश्रिख तीर्थ स्थित दधीचि कुंड तीर्थ पर दधीचि कथा एवं शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को कलश यात्रा के साथ हुई। दधीचि कुंड में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भरकर सभी यजमानों एवं नगरवासियों ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल कुतुबनगर रोड पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम के मुख्य यजमान एवं कथा संकल्पी जोधपुर के का सुठवाल परिवार है। कथा व्यास पं. कृष्णगोपाल (राहुल जी) दधीचि कथा का रसपान कराएगे। 18 मई को शाम को महाआरती व 19 मई को सुबह हवन भंडारे का आयोजन होगा। यह भी पढ़ें- शंकोसाई रोड नंबर-2 शीतला मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा 18 से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...