घाटशिला, अप्रैल 14 -- घाटशिला। काड़ाडुबा-बड़धादिका शिवालय प्रांगण में 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन सोमवार को दधि महोत्सव के साथ हो गया। मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विधि पूर्वक मंडप में पूजा अर्चना कर होली खेली। इसमें गांव की सैकड़ों महिला, पुरुष, युवक, युवतियां शामिल हुईं। शुक्रवार से चल रहे हरिनाम संकीर्तन सोमवार सुबह तक चला, जिसमें ग्रामीणों ने विधिवत पूजा अर्चना करा कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस संकीर्तन में प्रेमनगर से राजू दास वरण संप्रदाय, ऊपरबांधा से उपेन भक्त संप्रदाय, पुरुलिया से निरंजन गोस्वामी एवं सुखदेव गोस्वामी संप्रदाय, बांकुड़ा से प्रदीप दास गोस्वामी एवं राधा गोविंद संप्रदाय ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- उत्कल नव युवक संघ कोलाबाड़िया द्वारा आयोजित 24 प्रहर हरि संकीर्तन धुलोट के साथ हुआ समापन कीर्तन सुनने के लि...