दधिचि की प्रेरणा से मनमोहन ने किया शरीर का दान
अमरोहा, जुलाई 20 -- बेहद धार्मिक प्रवृत्ति वाले मंडी धनौरा ब्लाक के गांव मुनीरपुर उर्फ बासीपुर निवासी 68 वर्षीय मनमोहन लाल शर्मा ने महर्षि दधिचि की प्रेरणा से अपना पूरा शरीर मुरादाबाद के टीएमयू कालेज को दान किया है। उनकी इच्छानुसार मरणोपरांत उनका शरीर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के काम आएगा। वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश होम गार्ड से रिटायर्ट होने के बाद मनमोहन लाल शर्मा गांव में सामान्य जीवन जी रहे हैं। परिवार में उनकी पत्नी सुधा देवी के अलावाा पांच बेटियां और एक बेटा है। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। इकलौत बेटा वायु सेना में अधिकारी है। करीब 39 साल तक सरकारी सेवा में रहते हुए भी वह बचपन से ही काफी धार्मिक प्रवृत्ति के हैं। बकौल मनमोहन लाल शर्मा महर्षि दधिचि के चरित्र से वह बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। इसी आस्था के साथ उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.