लखनऊ, अप्रैल 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने की मांग की है।प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर डुप्लीकेट व एक मतदाता का नाम चार-चार बार दर्ज है। इसलिए सभी 403 विधान सभाओं में दोहरी व बहुप्रविष्ट मतदाताओं की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाकर इन्हें चिह्नित किया जाए, जिससे 2027 का विधानसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक सम्पन्न हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.