गढ़वा, फरवरी 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रोजगार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग और जिला प्रशासन के तत्वावधान में 20 फरवरी को एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। यह मेला चिनिया प्रखंड के अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय में प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित होगा। अब तक 18 प्रतिष्ठित निजी नियोक्ताओं ने विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी रिक्तियों के लिए अपनी आवश्यकताएं उपलब्ध कराई हैं। उनमें प्रमुख रूप से गढ़वा स्थित जन शिक्षण संस्थान, एआईएसईसीटी मेगा स्किल, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, एसआईएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, फेस बिरसा स्किल सेंटर, बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय, चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड, किस्मती कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मेराल, बाबा कमलेश टेक्सटाइल्स, एलएंडटी कंस्...