गढ़वा, जनवरी 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार योजना के अंतर्गत मंगलवार को जिला नियोजन कार्यालय में आयोजित भर्ती कैंप में जनशिक्षण संस्थान गढ़वा के 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह कैंप युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के फलस्वरूप संस्थान की दो प्रतिभागियों का चयन विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर हुआ। माइक्रो क्रेडिट के ट्रेनिंग सेंटर मैनेजर पद पर अंजली कुमारी और यूजेएसएस स्किल सेंटर में जीडीए ट्रेनर पद पर सुनीता कुमारी का चयन हुआ है। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक प्रशांत कुमार मिश्रा ने दोनों चयनित प्रशिक्षणार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता संस्थान के प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं प्रतिभागियों की लगन का परिणाम है। जिला नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.