लातेहार, मार्च 17 -- लातेहार,प्रतिनिधि। जिला नियोजन कार्यालय लातेहार द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2026 का आयोजन जिला खेल स्टेडियम परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार एवं उपस्थित नियोजक प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। रोजगार मेला में विभिन्न राज्यों से आए 17 नियोजकों ने भाग लिया, जिनके माध्यम से कुल 1879 रिक्तियों की जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान 70 युवक-युवतियों का चयन किया गया, जबकि 25 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने अभ्यर्थियों को जिला नियोजनालय द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए सभी युवाओं से अपना निबंधन कराने का आग्रह किया, ताकि उन्हें रोजगार से संबंधित योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया...