पाकुड़, जून 24 -- पाकुड़ प्रतिनिधि। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर, पाकुड़ द्वारा बुधवार को बाजार समिति परिसर में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 23 प्रतिष्ठित निजी कंपनियों ने भाग लेते हुए विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया। मेले में आठवीं उत्तीर्ण से लेकर स्नातक स्तर तक के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। कुल 530 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के बाद 134 अभ्यर्थियों का ऑन-द-स्पॉट चयन किया गया, जबकि 258 अभ्यर्थियों को आगामी चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। यह भी पढ़ें- अवर प्रादेशिक नियोजनालय में एक दिवसी...