आरा, दिसम्बर 17 -- आरा। उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति के सदस्यों द्वारा रेडक्रॉस भवन में संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बच्चों के आवासन, भोजन, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। साथ ही बच्चों को ठंड से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था करने, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच और सभी बच्चों का नियमित टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। - 118 अर्द्धनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्रों की मरम्मत का आदेश आरा। उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की ओर से लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, आवास योजना सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान 118 अर्द्ध निर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का पंचायत एवं पंचायत समिति की निधि से करने का आदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...