कटिहार, जून 25 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला निरीक्षण समिति ने शुक्रवार को स्थानीय विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान (एसएए) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थान में रह रहे छह बच्चों की देखरेख, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा दत्तक ग्रहण से जुड़ी प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की गई। समिति ने बच्चों के शयनकक्ष, रसोईघर, शौचालय एवं परिसर की साफ-सफाई का जायजा लेते हुए स्वच्छता मानकों को हर हाल में बनाए रखने का निर्देश दिया。 यह भी पढ़ें- दत्तक ग्रहण संस्थान का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, बच्चों से की बातचीतबच्चों के स्वास्थ्य और विकास की जानकारी निरीक्षण के दौरान डीएम ने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, खेल-कूद और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से आत्मीय ...