दरभंगा, जून 24 -- लहेरियासराय, विधि संवाददाता। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने दत्तक गृह एवं सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। दत्तक गृह में आवासित बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, रहन-सहन आदि की जानकारी ली गई। साफ-सफाई एवं चिकित्सा सुविधा का गहन निरीक्षण किया गया। सचिव ने कहा कि आवासित बच्चों की देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्वच्छता संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए। दत्तक गृह में तीन लड़के और तीन लड़कियां आवासित हैं। इनमें पांच बच्चे गोद लेने योग्य है। यह भी पढ़ें- बाल गृह बालक का निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं वहीं सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं के लिए उपलब्ध कानूनी सहायता, अस्थाई आश्रय आदि की सुविधा का ...