गाजीपुर, अगस्त 3 -- गाजीपुर, संवाददाता। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की शानदार जीत पर सोमवार को शहर कांग्रेस कार्यालय सकलेनाबाद पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बाटते हुये खुशी का इजहार किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की विचारधारा और संविधान बचाने के संघर्ष पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम यह साबित करता है कि भारत में लोकतंत्र की जड़ें आज भी बेहद मजबूत हैं। देश की जनता संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलना चाहती है। यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसियों ने...