मथुरा, अप्रैल 22 -- मथुरा। सीएई मथुरा के सीपी क्रिकेट स्टेडियम पर मंगलवार से अंडर-14 एवं अंडर-17 आयु वर्ग की द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज का शुभारंभ होगा। मध्य प्रदेश के दतिया स्थित सनशाइन क्रिकेट अकैडमी की टीमें सीरीज खेलने यहां पहुंच चुकी हैं। सीरीज में अंडर-14 वर्ग में तीन टी-20 मैच और अंडर-17 वर्ग में तीन वनडे (35-35 ओवर) मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह 8 बजे अंडर-14 के बीच होगा, जबकि दोपहर 12 बजे से अंडर-17 का मुकाबला खेला जाएगा। दतिया टीम की कप्तानी वेदांत नापित करेंगे, जबकि सीएई मथुरा की कप्तानी अंजली सैनी संभालेंगी। सीरीज के अंत में विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...