भोपाल, अगस्त 4 -- मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की हार के बाद पार्टी ने कड़ा ऐक्शन लेते हुए दतिया जिलों की पूरी संगठनात्मक समिति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। चुनाव नतीजों की समीक्षा के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने यह निर्णय लिया। इस बारे में जारी पार्टी के आदेश में बताया गया कि दतिया में सभी जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी, मंडल इकाइयों, मोर्चों, सेलों (प्रकोष्टों), प्रकल्प, विभागों और अन्य संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है।अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए जारी पत्र में दी गई यह जानकारी दतिया जिला के भाजपा अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन की तरफ से जारी इस पत्र में बताया गया कि 'भारतीय जनता पार्टी ...