इटावा औरैया, अगस्त 3 -- जसवंतनगर। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की छह हजार से अधिक मतों से जीत के बाद जसवंतनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। हाईवे चौराहे पर जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और जीत को कांग्रेस की नीतियों व जनता के विश्वास की जीत बताया। जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि दतिया की जनता ने अहंकार और जनविरोधी नीतियों को नकारते हुए कांग्रेस के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम आने वाले समय में देश और प्रदेश की राजनीति के लिए सकारात्मक संकेत है। यह भी पढ़ें- दतिया विधानसभा की जीत पर कांग्रेसियों ने बाटी मिठाई साथ ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल भी इससे ...