दतिया, अगस्त 2 -- Congress suspends former MLA Rajendra Bharti: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। पार्टी ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। ये आदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने जारी किया। राजेंद्र भारती की अयोग्यता के बाद ही दतिया सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा था। कांग्रेस का यह कदम ऐसे समय आया है, जब हाल ही में दतिया उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने राजेंद्र भारती पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि भारती उनके चुनाव प्रचार को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलीभगत कर चुनाव में पार्टी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे...