दतिया, जुलाई 10 -- दतिया उपचुनाव के लिए बीजेपी ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट न देते हुए आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा था कि पार्टी नरोत्तम मिश्रा पर दांव खेलेगी लेकिन सभी अटकलों पर विराम लग चुका है। दतिया में उपचुनाव इस वजह से हो रहे हैं क्योंकि दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सजा पर रोक लगाने से इनकार किया है। रांजेंद्र भारती को अयोग्य घोषित किया गया था। वे 1998 बैंक धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले का सामना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- एमपी के पूर्व कांग्रेस MLA राजेंद्र भारती को HC से झटका, सजा पर रोक से इनकारअयोग्य घोषित कर दिया गया था इस मामले में दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई है। सजा सुनाए जाने के बाद ही उन्हें मध्यप्रदेश विधा...