झांसी, मई 14 -- झांसी। पुलिस लाइन सभागार में एक कार्यक्रम हुआ। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने दक्ष सॉफ्टवेयर टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं सम्मान पाकर टीम के चेहरे खिल उठे। झांसी में साल 2025 के दौरान जीएसटी चोरी से संबंधित अभियोग पंजीकृत किए गए थे। जिनके अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी में दक्ष एप के माध्यम से महत्वपूर्ण तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया। एप के माध्यम से अभियुक्तों की लोकेशन ट्रेसिंग, तकनीकी विश्लेषण एवं सूचनाओं के संकलन में प्रभावी सहायता प्राप्त हुई, जिसके फलस्वरूप अभियोगों के सफल अनावरण में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्यों की सराहना की। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस कर्मियों को किया सम्मानित कहा कि वर्तमान समय में अपराध नियंत्रण एवं अन्वेषण कार्यवाही में ...