देहरादून, अगस्त 18 -- हरिद्वार। धर्मनगरी में सोमवार देर रात से तेज बारिश हो रही है। बारिश के बीच कनखल कोतवाली क्षेत्र में दक्षेश्वर महादेव मंदिर के पास विशाल पेड़ टूट कर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से पास में मौजूद दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई और ऊर्जा निगम की विद्युत लाइन भी टूट गई। क्षेत्र में रात से बिजली सप्लाई बाधित रही। बारिश रुकने के बाद विद्युत लाइन की मरम्मत का काम ऊर्जा निगम करेगा। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...