देहरादून, सितम्बर 11 -- मसूरी। संवाददाता एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ चौहान ने दक्ष पंवार को एनएसयूआई का नगर अध्यक्ष और सूरज रावत को एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। जिलाध्यक्ष ऋषभ चौहान ने कहा कि छात्र संगठन के विस्तार व छात्रहितों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तथा प्रदेश नेतृत्व की सहमति से यह नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों एवं विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए छात्र-छात्राओं के अधिकारों की रक्षा, संगठन विस्तार तथा छात्रहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...