संतकबीरनगर, जुलाई 18 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कूड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को मातृ भारती गठन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। सर्वसम्मति से श्रीमती दक्ष कुमारी को मातृ भारती का अध्यक्ष, श्रीमती रूबी को उपाध्यक्ष, श्रीमती सुभावती को मंत्री तथा श्रीमती श्वेता राय को उपमंत्री मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता कर रहीं डॉ. सोनी सिंह ने कहा कि मातृशक्ति समाज निर्माण की सबसे प्रभावशाली शक्ति है। उन्होंने नवगठित मातृ भारती से विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विद्यार्थियों में भारतीय जीवन मूल्यों, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति के संस्कार विकसित करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती वंदना गुप्ता...