देहरादून, मार्च 30 -- हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के पंचायती राज एवं आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दुग्धाभिषेक, पूजा-अर्चना और यज्ञ-हवन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और प्रगति की कामना करते हुए वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले को दिव्य और भव्य रूप से सफलतापूर्वक आयोजित कराने की प्रार्थना की। मंदिर पहुंचने पर साधु-संतों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने पंचायती अखाड़ा श्री महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और अंगवस्त्र भेंट कर आशीर्वाद लिया। मदन कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.