दक्षिण शहर में जलसंकट बरकरार, चार लाख की आबादी जूझ रही
कानपुर, मई 10 -- कानपुर। शहर दक्षिण की चार लाख आबादी 23 दिन से जलसंकट से जूझ रही है, लेकिन समस्या सुलझने के बजाय दिन-ब-दिन गहराती जा रही है। ऐसे में, गंगा बैराज से जल निगम जलापूर्ति नहीं कर पा रहा है। भीषण गर्मी में जल संकट के लिए वैकल्पिक इंतजाम भी नहीं किए गए। जवाहर लाल नेहरू नेशनल अर्बन रूरल मिशन की डेढ़ दशक पुरानी पेयजल पाइप लाइन के जर्जर होने पर जल निगम शहरी ने 14 किमी लंबी नई पाइप लाइन बिछाई है। शहर दक्षिण में नई जीआरपी पाइप लाइन को गंगा बैराज की मेन फीडर लाइन से जोड़े जाने का काम शहर दक्षिण में चल रहा है। पाइप लाइन के इंटर कनेक्शन का काम चार स्थानों पर पूरा हो गया है, लेकिन निराला नगर में जिस जगह पाइप लाइन जोड़ी जानी है, वहां सीवर लाइन आड़े आ रही है।
पाइप लाइन का इंटरकनेक्शन कार्य पाइप लाइन के इंटरकनेक्शन का काम 2 मई तक होना था, ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.