नई दिल्ली, जून 13 -- दक्षिण भारत में भाजपा ने तेलंगाना और कर्नाटक को बनाया अपना अगला लक्ष्य ---------------- -दोनों राज्यों में अभी से तैयार होने लगी है भाजपा की चुनावी रणनीति --------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता देश की राजनीति में अपने सबसे कमजोर दक्षिण क्षेत्र के लिए भाजपा नेतृत्व नई रणनीति तैयार कर रहा है। उसकी नजर दो साल बाद होने वाले तेलंगाना और कर्नाटक के विधानसभा चुनावों पर जहां वह अपनी सरकार के लिए सबसे बेहतर संभावना देख रही है। कर्नाटक में उसे कांग्रेस के पिछली हार का बदला लेकर सत्ता हासिल करनी है तो तेलंगाना में पश्चिम बंगाल की तरह खुद को बदलाव के विकल्प के रूप में पेश करना है।

तेलंगाना में स्थिति पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि तेलंगाना के हालात उसके लिए सबसे बेहतर हैं। वहां पर नया राज्य बनने के बाद पहले बीआरएस (पू...