प्रयागराज, जून 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रेन से दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों का दर्शन अब बजट पर भारी नहीं पड़ेगा। आईआरसीटीसी ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन की बुकिंग पर ईएमआई की सुविधा शुरू की है। 29 जून से 10 जुलाई 2026 तक चलने वाली 11 रात 12 दिन की यह यात्रा योगनगरी ऋषिकेश से शुरू होगी।यह ट्रेन श्रद्धालुओं को तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम के रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुरै स्थित मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी। प्रयागराज संगम, लखनऊ, बरेली समेत कई स्टेशन पर चढ़ने-उतरने की सुविधा है। स्लीपर का पैकेज 24,350 रुपये, 3एसी का 41,800 रुपये और 2एसी का 55,750 रुपये प्रति व्यक्ति तय है। यह भी पढ़ें- आईआरसीटीसी 29 जून से 10 जुलाई तक दक्षिण भारत यात्रा कराएगा बच्चे 5-11 साल के लिए रियायती दर है। पैकेज में शाका...