नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- दक्षिण भारत के लोगों को फर्जी लोन और स्कॉलरशिप दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले चार आरोपियों को पश्चिमी दिल्ली जिला साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराने से लेकर ठगी की रकम निकालने और कॉलिंग नेटवर्क से संपर्क बनाए रखने तक का काम करते थे। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने विकासपुरी के बुढ़ेला में चल रहे संदिग्ध कॉलिंग सेंटर पर छापा मारकर 12 स्मार्टफोन, नौ कीपैड मोबाइल, 10 नोटपैड, पांच रजिस्टर और 45,170 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने पांच महिला टेलीकॉलर को भी हिरासत में लिया गया है, जो कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि साइबर थाना पुलिस को एनसीआरपी और समन्वय पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और बैंक खातों के लेनदेन की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलि...