नई दिल्ली, जनवरी 22 -- दक्षिण भारत में बसी यह शांत और सुगंधित जगह अपनी इलायची की खेती के लिए पूरे देश में पहचानी जाती है। यहां की हवा में घुली मसालों की खुशबू, हरियाली से ढकी पहाड़ियां और पारंपरिक जीवनशैली इसे आम टूरिस्ट डेस्टिनेशन से अलग बनाती हैं। यह शहर भीड़-भाड़ से दूर, प्रकृति और खेती के करीब रहने का अनुभव देता है, जहां समय धीमा चलता हुआ महसूस होता है।Cardamom City of India:इस खास जगह का नाम है बोडिनायक्कनूर (Bodinayakanur), जो तमिलनाडु राज्य में स्थित है। इसे भारत की Cardamom City कहा जाता है क्योंकि यहां बड़ी मात्रा में इलायची की खेती और व्यापार होता है। बोडिनायक्कनूर पश्चिमी घाट की तलहटी में बसा हुआ है जहां की जलवायु इलायची, कॉफी और काली मिर्च जैसी मसालों की खेती के लिए आदर्श मानी जाती है। यही वजह है कि यहां के किसान पीढ़ियों से म...