जमशेदपुर, जून 1 -- टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के बढ़ते दबाव को कम करने और परिचालन को अधिक समयबद्ध बनाने के लिए रेलवे एक महत्वपूर्ण बदलाव की तैयारी कर रहा है। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत जल्द ही दक्षिण बिहार एक्सप्रेस का इंजन टाटानगर जंक्शन के बजाय आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर बदला जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस नई व्यवस्था से इंजन बदलने में लगने वाला समय कम हो जाएगा और ट्रेनों का परिचालन अधिक सुगम बनेगा। आदित्यपुर स्टेशन पर इसका सफल ट्रायल भी किया जा चुका है। सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने बताया कि ट्रायल के दौरान आरा से लौट रही दक्षिण बिहार एक्सप्रेस में आदित्यपुर स्टेशन पर ही पीछे से इंजन जोड़ा गया। इससे ट्रेन को टाटानगर स्टेशन पर इंजन परिवर्तन के लिए अतिरिक्त समय तक रुकना नहीं पड़ा। रेलवे का मानना है कि इस व्यवस्था से टाटानगर...