जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- दक्षिण पूर्व रेलवे के स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता, स्वच्छता और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए व्यापक अनुरक्षण और निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जल स्रोतों, फिल्ट्रेशन प्लांट, भूमिगत व ओवरहेड टैंकों, वाटर बूथ, नलों और जल वितरण केंद्रों की नियमित जांच की जा रही है। एसईआर के 24,033 जल टैंकों में से 17,800 की सफाई पहले ही की जा चुकी थी। अब शेष टैंकों की भी सफाई पूरी कर ली गई है। इस तरह सभी जल टैंकों की सफाई का कार्य पूरा हो गया है। रेलवे के 63 क्लोरीनेशन प्लांटों का अनुरक्षण और निरीक्षण कर क्लोरीन की मात्रा को आवश्यकतानुसार नियंत्रित किया गया। यह भी पढ़ें- दक्षिण पूर्व रेलवे में जलापूर्ति व्यवस्था की व्यापक जांच, 17,800 जल टैंकों की हुई सफाई वहीं, 23 आयरन रिमूवल प्लांटों की भी जांच और देखरेख की ...