चक्रधरपुर, सितम्बर 27 -- चक्रधरपुर।दक्षिण पूर्व रेलवे के स्टेशनों पर पेयजल की उपलब्धता, गुणवत्ता, स्वच्छता और विश्वसनीयता बेहतर बनाने के लिए व्यापक अनुरक्षण एवं निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जल स्रोतों, जल शोधन एवं फिल्ट्रेशन संयंत्रों, भूमिगत व ओवरहेड टैंकों, वाटर बूथों, नलों और जल वितरण केंद्रों की नियमित जांच की जा रही है।रेलवे के अनुसार 27 सितंबर तक 24,033 जल टैंकों में से 17,800 टैंकों की सफाई पूरी कर ली गई है। वहीं सभी 63 क्लोरीनेशन प्लांटों का अनुरक्षण और परीक्षण किया गया है। इसके अलावा 23 आयरन रिमूवल प्लांट और 52 प्रेशर ग्रेविटी फिल्टरों का भी अनुरक्षण किया गया।जल गुणवत्ता की निगरानी के लिए 3,413 नमूनों में अवशिष्ट क्लोरीन, 334 नमूनों में बैक्टीरियोलॉजिकल और 21 नमूनों में रासायनिक परीक्षण किए गए। वाटर कूलर और जल शुद्धि...