बोकारो, अप्रैल 13 -- बोकारो प्रतिनिधि। दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक के रूप में अनिल कुमार जैन ने 9 अप्रैल को पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व पूर्व महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए। 1 अप्रैल से 9 अप्रैल तक अपर महाप्रबंधक सुमित्रा मजूमदार ने अंतरिम रूप से जिम्मेदारी संभाली। जैन इससे पहले उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर में प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। वे भारतीय रेल विद्युत इंजीनियर्स सेवा के 1990 बैच के अधिकारी हैं व 1991 में रेल सेवा में शामिल हुए। वे पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल में मंडल रेल प्रबंधक भी रह चुके हैं। अपने लंबे करियर में उन्होंने मुख्य विद्युत इंजीनियर (योजना), प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, मुख्य डिजाइन इंजीनियर (विद्युत) रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस में महाप्रबंधक जैसे अहम ...