बोकारो, जुलाई 18 -- भारतीय रेल यांत्रिक अभियंता सेवा (आईआरएसएमई) के 1990 बैच के अधिकारी मनीष जैन ने शुक्रवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वह मेट्रो रेलवे, कोलकाता में प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार मनीष जैन भारतीय रेल में कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने पूर्व रेलवे में मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर (कोचिंग), हावड़ा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक (यांत्रिक अभियांत्रिकी-माल) व कार्यकारी निदेशक (यांत्रिक अभियांत्रिकी-ट्रैक्शन) के रूप में सेवाएं दी हैं। इसके अलावा वह इरकॉन में मुख्य महाप्रबंधक, कॉनकॉर में ग्रुप जनरल मैनेजर (तकनीकी) व नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रेल संग्रहा...