दक्षिण-पूर्व रेलवे की माल ढुलाई में आय 10 हजार करोड़ के पार
रांची, अक्टूबर 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 में माल ढुलाई से 10 हजार करोड़ रुपये की आय का आंकड़ा पार कर लिया है। रेलवे ने यह उपलब्धि 13 अक्तूबर को हासिल की, जबकि पिछले वित्त वर्ष में इस आंकड़े तक पहुंचने में 25 अक्तूबर तक का समय लगा था। इस तरह दक्षिण-पूर्व रेलवे ने पिछले साल की तुलना में 10 दिन पहले यह उपलब्धि हासिल की है। रेलवे के अनुसार, माल ढुलाई से होने वाली आय में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 5.89 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। इसे माल ढुलाई परिचालन में सुधार और राजस्व बढ़ाने के प्रयासों के परिणाम के रूप में देखा जा रहा है। 14 अक्तूबर 2026 तक दक्षिण-पूर्व रेलवे ने कुल 114.17 मिलियन टन माल की लोडिंग की है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 108.03 मिलियन टन था। इस प्रकार र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.