ओंडू, अक्टूबर 5 -- दक्षिणी नाइजीरिया में 25 यात्रियों और चालक दल के सात सदस्यों को लेकर जा रहा एक सैन्य विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 32 लोगों की मौत हो गई। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने इस बात की पुष्टि कर दी है। राष्ट्रपति और वायु सेना के मुताबिक, यह यात्री विमान दक्षिणी नाइजीरिया के बेनिन सिटी से आर्थिक केंद्र लागोस की ओर सामान्य मिशन पर जा रहा था। इसी समय ओन्डो राज्य के इगबोकोडा में सुबह 9:00 बजे के बाद यह क्रैश हो गया। टिनुबू के ऑफिस से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति ने 25 यात्रियों और सात चालक दल के सदस्यों के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। विमानन मंत्री फेस्टस केयामो ने पहले एक्स पर कहा कि विमान एक नौसैनिक बेस के पास क्रैश हो गया। केयामो और टिनुबू ने इसे एटीआर-42 बता...