नई दिल्ली, जून 23 -- दक्षिण कोरिया का प्रमुख शेयर बाजार सूचकांक कोस्पी (Kospi) अपने ऑल टाइम हाई से तेजी से लुढ़क गया है। कोस्पी (Kospi) लगभग 10 प्रतिशत टूट गया। कोस्पी 910.71 अंक (यानी 9.99%) लुढ़ककर 8,203.84 पर बंद हुआ। बाजार में आए इस भूचाल के चलते कोरिया एक्सचेंज ने पूरे सर्किट ब्रेकर लगा दिया, जिससे 20 मिनट के लिए कारोबार ठप हो गया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि घबराहट में बिकवाली को रोका जा सके। लगातार रिकॉर्ड स्तर के बाद मुनाफावसूली ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक इस महीने कोस्पी इंडेक्स ने कई बार नए रिकॉर्ड स्तर छुए थे। निवेशक ईरान युद्ध जैसी भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं को नजरअंदाज करते हुए बाजार में तेजी ला रहे थे। हालांकि, अब यह गिरावट दिखा रही है कि दुनिया के सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रहे प्रमुख शेयर बाजार में अस्थिरता कितनी बढ़ गई है। इस साल अ...