हल्द्वानी, मार्च 29 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के योग विभाग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार से निशुल्क शिविर शुरू किया गया। इसमें दक्षिण कोरिया की कोरिया नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के विजिटिंग प्रोफेसर क्वांग सिक चुंग ने भी हिस्सा लिया। विवि प्रांगण में सुबह 6 से 7 बजे तक आयोजित शिविर में अध्यापकों, प्रशिक्षकों और शोधार्थियों के साथ-साथ समीपवर्ती गांव मानपुर पश्चिम के लोग भी पहुंचे। शिविर 21 जून तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...