दक्षिण एशिया और लोकतांत्रिक देशों के लिए स्थिर बांग्लादेश अहम: हसीना
नई दिल्ली, अगस्त 5 -- बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि स्थिर बांग्लादेश दक्षिण एशिया और लोकतांत्रिक देशों के लिए अहम है। बुधवार को दिल्ली में विदेशी पत्रकार क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बांग्लादेश छोड़ने के बाद पहली बार मीडिया के सामने ऑडियो के जरिए उन्होंने ये बात कही। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि ढाका में स्थिरता दक्षिण एशिया, बंगाल की खाड़ी, सहयोगी देशों के विकास और सभी लोकतांत्रिक देशों के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैंने अपना पूरा जीवन बांग्लादेश के लोगों को समर्पित कर दिया लेकिन मुझे ही देश से निकाल दिया गया लेकिन मैं अपने लोगों से अलग नहीं हो पाई। उन्होंने कहा, ये वो बांग्लादेश नहीं है जिसे हमने बनाया था। ये वो बांग्लादेश नहीं है जिसके लिए 1971 की जंग में 30 लाख लोगों ने अपना जीवन कुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.