आरा, अप्रैल 8 -- आरा। भोजपुर के उदवंतनगर के दक्षिण एकौना गांव में जय मां काली दक्षिण एकौना वाली क्लब की ओर से आज गुरुवार से राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू होगा। शुक्रवार को सेमीफाइनल मैच होना है। इस बात की जानकारी क्लब के सचिव रणधीर सिंह और अध्यक्ष इंदुभूषण सिंह ने दी। दोनों सेमीफाइल मैच की विजेता टीमें शनिवार को फाइनल खेलेंगी। बैठक कर टूर्नामेंट की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इसमें मुन्ना सिंह, सूरज सिंह, दीपक सिंह, अभय सिंह, विनोद पासवान, बबन मुखिया समेत कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...