नई दिल्ली, मार्च 10 -- टी20 विश्व कप 2026 में भारत को सिर्फ एक हार का सामना करना पड़ा। सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया बुरी तरह फेल रही। जीत के लिए 188 रन का पीछा करते हुए स्टार बल्लेबाजों से सजी हुई टीम 19वें ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई थी। उसी हार के बाद भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि टीम इंडिया के लिए यह झटका बहुत जरूरी था। हुआ भी ऐसा। उस एक हार के बाद टीम इंडिया का जैसे बीस्ट मोड ऑन हो गया और लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। अब चैंपियन टीम के स्टार शिवम दुबे ने खुलासा किया है कि कैसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार ने टीम इंडिया के विश्व कप अभियान को बदल दिया। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में दुबे ने कहा कि टीम इंडिया अच्छा खेल रही थी लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उस निराशाजनक नत...