कोलकाता, मार्च 3 -- दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को कोलकाता में टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है। इसमें दोनों टीम के कप्तानों की भूमिका अहम होगी। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्क्रम और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर इस समय शानदार फॉर्म में हैं। अमूमन ऐसा नहीं होता कि दोनों टीमों के कप्तान ही सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हों। ऐसे में मार्क्रम और सैंटनर के बीच मुकाबला दिलचस्प होगा जो ईडन गार्डन्स में हजारों दर्शकों को रोमांच से भर देगा। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी प्रतियोगिताओं में प्रतिद्वंद्विता 2015 में वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल के दौरान अपने चरम पर पहुंच गई थी। तब न्यूजीलैंड ने एक रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया था जिससे डेल स्टेन और एबी डी ...