नई दिल्ली, फरवरी 23 -- दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को आगामी सीजन में ऑस्ट्रेलिया, बंगलादेश और इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज और सफेद गेंद सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका आज यहां घोषित कार्यक्रम के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज 24 से 30 सितंबर के बीच किंग्समीड स्टेडियम से शुरू होगी। इसके बाद मौजूदा आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए तीन टेस्ट मैचों सीरीज का शुरुआत मैच नौ अक्टूबर से डरबन में शुरू होगा, इसके बाद गकेबरहा (18-22 अक्टूबर) और न्यूलैंड्स (27-31 अक्टूबर) क्रमशः बाकी दो मैचों की मेजबानी करेंगे। इसके बाद बंगलादेश अगले दो मैचों की टेस्ट सीरीज से शुरू होने वाले एक और बहु-प्रारुप टूर के लिए आएगा। सीरीज का पहला मैच 15 से 19 नवंबर तक वांडरर्स स्टेडियम में होगा, जबकि दूसरे मैच 2...