नई दिल्ली, जनवरी 7 -- इंडिया अंडर-19 टीम ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे में 233 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत की अंडर-19 टीम ने तीसरे युवा वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराकर तीन मैचों की सीरीज क्लीन स्वीप कर ली। सीरीज के आखिरी मैच में भी भारत के कप्तान वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी देखने को मिली। उन्होंने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद एक बार फिर छक्कों की बरसात करते हुए 74 गेंद में 127 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और नौ चौके शामिल थे। बिहार के इस 14 साल के खिलाड़ी ने पिछले मैच में 24 गेंद में 68 रन की पारी खेली थी। इसके साथ ही वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। भारत के लिए किशन कुमार सिंह सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे। वैभव सूर्यवंशी ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.